SA vs SL: साउथ अफ्रीका ने 8 साल बाद तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, जड़े 45 चौके और 14 छक्के

South Africa vs Sri Lanka, 4th Match: साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप में दमदार आगाज किया है। श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मुकाबले में 428 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका ने इस एक मैच में कई रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। साउथ अफ्रीका की टीम अब वर्ल्ड कप में एक पारी के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है।

एक मैच में बने कई रिकॉर्ड: एक मैच के दौरान इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2015 में पर्थ के मैदान पर 417 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में 428 रन बना दिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी भी टीम के तीन बल्लेबाजों ने एक ही मुकाबले के दौरान शतक लगाया है।

 South Africa vs Sri Lanka

सबसे तेज शतक: वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने इतनी कम गेंद में शतक नहीं जड़ा था। एडेन मार्करम ने महज 49 गेंद में शतक लगातर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। एडेन मार्करम ने अपनी टीम को 428 के स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया। अंत के ओवरों में एडेन मार्करम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

फैंस ने शेयर की प्रतिक्रियाएं: वर्ल्ड कप में तीसरी बार साउथ अफ्रीका की टीम 400 से अधिक रन बनाने में सफल रही है। इससे पहले दो बार साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप में 400 से ज्यादा का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही थी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया। साउथ अफ्रीका ने पारी की शुरुआत धीमी की। पहले 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 48 रन बनाए थे। लेकिन उसके बाद साउथ अफ्रीका नहीं रुकी। अफ्रीका की पारी में कुल 45 चौके और 14 छक्के देखने को मिले।

एडेन मार्करम ने लूटी महफिल: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। कुछ फैंस साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस श्रीलंका की गेंदबाजों का मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एडेन मार्करम तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+