IND vs NZ: 'मोहम्मद शमी गेंद नहीं जादू करते हैं और अब....', शोएब अख्तर ने ये क्या कह दिया
Shoaib Akhtar On Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी खतरनाक गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले चार मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले मोहम्मद शमी ने टीम में आते ही कमाल का प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। भारत ही नहीं इस वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने अब तक सबसे अधिक विकेट चटकाने का कारनामा किया है।
सबसे तेज 50 विकेट: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए एक बार फिर से मोहम्मद शमी ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने अपने स्पेल में सात विकेट लेने का कारनामा किया। मोहम्मद शमी ने इसके साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट भी पूरे कर लिए। मोहम्मद शमी ने 17 मैचों में 50 विकेट अपने नाम दर्ज किया।

अख्तर ने की तारीफ: मोहम्मद शमी की दमदार प्रदर्शन के बाद हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए दिखाई दिए। शोएब अख्तर ने कहा मोहम्मद शमी जिस तरह से सिम को हिट करते हैं वह काफी बेहतरीन है। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि मोहम्मद शमी ने क्या जबरदस्त कमबैक किया है। वह जबरदस्त तेज गेंदबाज है और इस सफलता के पूरी तरह से वह हकदार हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई वह सिम को हिट करते हैं और जादू कर देते हैं।
शमी ने झटके 7 विकेट: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे अधिक 7 विकेट मोहम्मद शमी ने चटकाए। मोहम्मद शमी ने 9.5 ओवरों के अपने स्पैल में 57 रन देखकर सात विकेट लिए। मोहम्मद शमी के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मोहम्मद शमी की कोशिश सेमीफाइनल की तरफ फाइनल में भी भारत के लिए इसी तरह की प्रदर्शन करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications