World Cup के बीच इस दिग्गज क्रिकेटर की बहन का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, वापस जा रहे हैं पाकिस्तान

World Cup 2023 Shahid Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहिद अफरीदी की बहन मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह गई। अफरीदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बहन के देहांत की खबर शेयर की। शाहिद अफरीदी की बहन पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा था मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

लंबे समय से चल रही थी बीमार: सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार शाहिद अफरीदी को हिम्मत देने का काम कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से शाहिद अफरीदी की बहन बीमार चल रही थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था। शाहिद अफरीदी ने एक दिन पहले ही अपनी बहन को लेकर बताया था कि वह अपनी बहन से मिलने जा रहे हैं।

Shahid Afridi

अफरीदी ने किया था ट्वीट: शाहिद अफरीदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए वापस आ रहा हूं। मेरा प्यार मजबूती से बना रहे। उन्होंने फैंस को बताया कि मेरी बहन अभी अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं। मैं उसके स्वास्थ्य के लिए दुआ करता हूं। अल्लाह उसे जल्द ही स्वस्थ कर देगा। शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट के कुछ घंटे बाद ही उसे उनकी बहन की मौत की खबर भी सामने आ गई।

अगले दिन ही हो गई मौत: अपनी बहन के निधन के बाद शाहिद अफरीदी ने एक और ट्वीट किया। मंगलवार 17 अक्टूबर को शाहिद अफरीदी ने लिखा कि हम सब अल्लाह के बंदे हैं और उसी की और लौटेंगे। भारी मन से हम आपको सूचित करते हैं कि हमारी प्यारी बहन का निधन हो गया है। उनकी नमाजे जनाजा 17 अक्टूबर को होगी। शाहिद अफरीदी के पोस्ट के बाद लगातार सोशल मीडिया पर अफरीदी की बहन को क्रिकेट फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+