World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले खौफ में पाकिस्तान, उपकप्तान को ही बाहर करने की मांग

Shoaib Malik on Shadab Khan: भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह हार मिलने के बाद बयानबाजी का दौर अब भी चल रहा है। पूर्व पाक खिलाड़ी शोएब मलिक ने भी एक अहम सलाह दे डाली है। मलिक ने टीम में बदलाव की बात कही और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किये हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार एक शो में बातचीत करते हुए शोएब मलिक ने शादाब खान को टीम से बाहर करने की मांग की है। मलिक का मानना है कि जिस तरह की उम्मीदें शादाब से की गई थीं, वह उनको पूरा करने में सफल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उनको ड्रॉप करना चाहिए।

pakistan team

मलिक ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि शादाब अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन वह संघर्ष कर रहे हैं। एडम जैम्पा भी गेंद को सही टप्पे पर डाल नहीं पा रहे थे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वह चार विकेट ले गए। उनकी गूगली और स्लाइडर गेंद काफी सही टप्पे पर जा रही थीं।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा कि पाकिस्तान शादाब खान से उनके दस ओवरों की उम्मीद करता है न कि केवल चार या छह। इस वजह से मैं समझता हूं को उनको बदल देना चाहिए। टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि शादाब खान को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने निशाने पर लिया था। रोहित ने उनकी धुनाई की थी। इससे पहले एशिया कप में भी शादाब खान की धुनाई हुई थी। वह अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं और बैटिंग में भी फ्लॉप रहे हैं।

आम तौर पर देखा जाता है कि शादाब खान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में प्रभाव होता है। अपने ऑलराउंड खेल से वह पाक टीम को जीत भी दिलाने में सफल रहते हैं। इस वर्ल्ड कप में ऐसा कुछ अब तक देखने को नहीं मिला है। देखना होगा कि अगले मैच में उनका खेला कैसा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+