World Cup 2023 Schedule: पाकिस्तान के अलावा इन 8 टीमों से भिड़ेगा भारत! जानिए कब, किससे और कहां होंगे मुकाबले

2023 Cricket World Cup Draft schedule: भारतीय टीम को इस साल अपने ही देश में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। जिसे लेकर संभावित शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।

World Cup 2023 Draft schedule latest Updates: इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप गंवाने के बाद अब फैंस की नजरें इस बड़े टूर्नामेंट पर बनी हुई है। भारत ने पिछली बार साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। 12 साल बाद एक बार टीम की कोशिश इसे हासिल करने की होगी।

भारत और पाकिस्तान की टक्कर: वर्ल्ड कप 2023 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। ये दोनों ही टीम लंबे समय से सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ रही हैं। ऐसे में फैंस इस मैच का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों देशों के बीच एशिया कप के मुकाबले भी खेले जाएंगे।

World Cup 2023

बीसीसीआई ने शेयर किया ड्राफ्ट शेड्यूल: वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बीसीसीआई ने ड्राफ्ट शेड्यूल जारी कर दिया है। यह अब आईसीसी द्वारा दूसरी टीमों को भेजा जाएगा। टीमों की तरफ से फीडबैक आने के बाद अगले सप्ताह फाइनल शेड्यूल जारी किया जा सकता है। ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक भारत अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्टूबर को खेलने वाली है।

इन जगहों पर होंगे मुकाबले: इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट, मुंबई, त्रिवेंद्रम, नागपुर और पुणे में खेले जाएंगे।

जानें शेड्यूल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाक, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बंग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+