World Cup 2023: शेन वॉटसन की भविष्यवाणी, यह भारतीय होगा इस बार प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट
World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले हो रही है। कुछ खिलाड़ी धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी भी धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। उनके अलावा भी अन्य टीमों से बैटिंग में धांसू प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अभी दूर है लेकिन बातें अभी से हो रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट को लेकर एक अहम भविष्यवाणी कर दी है। शेन वॉटसन ने विराट कोहली को इस रेस से दूर रखा है और चौंकाने वाली बात कह डाली है। वॉटसन के अनुसार एक भारतीय खिलाड़ी प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने वाला है।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ़ द मैच होंगे। इस खिलाड़ी की धमाकेदार फॉर्म को देखते हुए वॉटसन ने ऐसा कहा है। हालांकि रोहित शर्मा से अभी कई बल्लेबाज रनों के मामले में आगे हैं।
भारतीय टीम से विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह 354 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनसे भी आगे क्विंटन डी कॉक का नाम आता है लेकिन वॉटसन ने रोहित शर्मा को दावेदार माना है। हालांकि रोहित शर्मा ने भी 311 रन बनाए हैं और तूफानी अंदाज में बैटिंग की है।
रोहित शर्मा के बल्ले से इस वर्ल्ड कप में एक शतक और एक फिफ्टी आई है। दो बार वह अर्धशतक के करीब जाकर आउट हो गए। वह टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत देने में भरोसा रखते हैं और यही उनका रोल रहता है। उनकी बैटिंग के कारण अन्य बल्लेबाजों के ऊपर दबाव नहीं होता।
टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ में होगा। इंग्लैंड की टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है। भारत के खिलाफ उनका मैच आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications