IND vs ENG: क्या हुआ था जो रोहित शर्मा की पत्नी रितिका उछल पड़ीं, साथ में रिवाबा जडेजा थीं मौजूद

India vs England: भारतीय टीम लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में अपना छठा मुकाबला खेल रही है। टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और शुरुआत काफी खराब रही है। भारतीय टीम को इंग्लिश गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनकी पत्नी हर मैच में मौजूद रहती हैं। रितिका सजदेह को अपने पति के शॉट्स पर तालियाँ बजाते हुए देखा जा सकता है। कई मौकों पर अनुष्का शर्मा को भी स्टैंड्स में देखा जाता है लेकिन इस बार रितिका के साथ कोई और है।

rohit and ritika

रितिका सजदेह के साथ रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को देखा गया है। रिवाबा जडेजा स्टेडियम से इस मुकाबले का आनन्द उठा रही हैं। रितिका और रिवाबा दोनों एक साथ बैठकर इस मैच का लुत्फ़ उठा रही हैं और रोहित शर्मा के शॉट्स पर उनको तालियाँ बजाते हुए भी देखा गया। रोहित शर्मा को मार्क वुड की गेंद पर रिव्यू के दौरान नॉट आउट देने पर रितिका ख़ुशी से उछल पड़ी।

टॉस इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने जीता था। उन्होंने टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया और गेंदबाजों ने फैसला सही साबित कर दिया। टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बड़ी मछलियों को फंसा लिया।

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल 9 रन के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स का शिकार बन गए। उनके बाद बैटिंग करने के लिए आए विराट कोहली का बल्ला बिलकुल नहीं चल पाया। वह 9 गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले आउट हो गए। श्रेयस अय्यर हमेशा की तरफ अपनी गलती दोहराकर शॉर्ट गेंद पर 4 के निजी स्कोर पर चलते बने। इस तरह भारत ने तीन बड़े विकेट गंवा दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+