श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच में बने कई रिकॉर्ड, पहली बार कोई खिलाड़ी टाइम्ड आउट

विश्वकप के 8वे लीग मैच में अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरी श्रीलंका की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एक और हारका सामना करना पड़ा है। विश्वकप में श्रीलंका को 6ठी हार का मुंह देखना पड़ा है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश के सामने 280 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे बांग्लादेश की टीम ने आसानी से 41.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की ।

sri lanka

श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ही टीमों ने 8 मैचों में से सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में असलांका ने शतकीय पारी खेली और 108 रन बनाए। लेकिन उनका यह शतक टीम के काम नहीं आया।

बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन और शाकिब के बीच जबरदस्त साझेदारी ने मैच में श्रीलंका को काफी पीछे ढकेल दिया। नजमुल ने 90 रनों की पारी खेली तो शाकिब ने 82 रन बनाए।

मैच में जीत के बाद कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि जब मैं टॉस जीता तो गेंदबाजी करने में मुझे कोई झिझक नहीं थी। हमने यहां अभ्यास किया है और हमे पता है कि यहां काफी ओस पड़ती है। यहां हमने अच्छी साझेदारी की। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश ने विश्वकप में पहली बार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही वनडे में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर को चेज किया है। आइए डालते हैं इस मैच में बने कुछ रिकॉर्ड पर।

विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज
345- पाकिस्तान, 2023
280, बांग्लादेश, 2023
275, भारत, 2011
265, भारत 2019

दिल्ली में सर्वाधिक रन चेज
280, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, 2023
278, भारत बनाम श्रीलका, 1982
273, भारत बनाम अफगानिस्तान, 2023
272, श्रीलंका बनाम भारत, 1996

भारत में बांग्लादेश की वनडे में जीत
केन्या के खिलाफ 6 विकेट से, 1998
जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 रन से, 2006
अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से, 2023
श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट से 2023

विश्वकप में बांग्लादेश की ओर से लगाए गए सर्वाधिक छक्के
8 छक्के, न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2023
8 छक्के, भारत के खिलाफ, 2023
7 छक्के, स्कॉटलैंड के खिलाफ, 2015
7 छक्के, श्रीलंका के खिलाफ, 2023

इस मैच में एंजलो मैथ्यूज टाइम्ड आउट हुए थे। वह पहले खिलाड़ी हैं जो टाइम्ड आउट हुए। दरअसल वनडे में किसी भी बल्लेबाज को तीन मिनट के भीतर बल्लेबाजी करने के लिए आना होता है। ऐसा नहीं होने की वजह से अंपायर उसे टाइम्ड आउट दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+