World Cup: एशिया कप से पहले टीम में जगह नहीं थी पक्की, अब राहुल के लिए आ रहे मस्का मलाई के कमेन्ट
World Cup 2023, KL Rahul: आईपीएल में चोट के बाद पूरी केएल राहुल टीम में लौटे और धमाका कर दिया। इससे पहले उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। एक समय उनके बल्ले से जब रन नहीं आ रहे थे, तो सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना भी करना पड़ा था। वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाकर इतिहास में नाम दर्ज करा लिया।
स्टार स्पोर्ट्स पर रवि शास्त्री ने केएल राहुल के लिए कुछ मजेदार शब्दों का इस्तेमाल किया। शास्त्री ने कहा कि राहुल की बैटिंग मस्का मलाई थी। इसे बाहर बैठकर देखने में मज़ा आ रहा था। वह फ्रंट और बैकफुट दोनों में जाकर खेले लेकिन उन्होंने एक बार भी नो मेंस लैंड में नहीं खेला।

मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने के लिए शास्त्री ने राहुल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगर आप वेगनव्हील देखें, तो उन्होंने चारों तरफ रन जड़े हैं। उन्होंने अपनी पारी में कोई मौका ही नहीं दिया। उनकी टाइमिंग भी काफी खास थी।
एशिया कप में नहीं थे राहुल फिट: एशिया कप की टीम में केएल राहुल को शामिल किया गया था, तब वह फिट नहीं थे। संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया था। पूरी तरह से फिट नहीं होने के बाद राहुल को शामिल करने पर काफी आलोचना भी हुई थी। बाद में उन्होंने सबका मुंह बंद कर दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ शतक: एशिया कप में फिटनेस हासिल कर वापस आते ही केएल राहुल ने धमाका कर दिया था। वह शतकीय पारी खेलने में सफल रहे थे। चोट से वापस आकर केएल राहुल ने धाकड़ नाबाद 111 रन बनाये थे। इसके बाद वह लगातार रन बनाते रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बोला बल्ला: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में राहुल ने एक बार फिर से अपनी फॉर्म दर्शाई। वह इन्दौरे और मोहाली वनडे में लगातार फिफ्टी जमाने में सफल रहे। उसी फॉर्म को वह वर्ल्ड कप में लेकर आए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में नाबाद 97 रन बनाकर भारत को मुश्किल स्थिति से जीत दिलाने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications