AFG vs PAK: मैच से पहले ही पाकिस्तानी दिग्गज ने मानी हार, कहा- खिलाड़ियों में लड़ने का जज्बा नहीं
Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। 23 अक्टूबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम चेन्नई के मैदान पर उतरने वाली है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में स्पिनर्स को मदद मिलती है। अफगानिस्तान के स्पिनर इस समय कमाल की लय में नजर आ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम के स्पिनर्स साधारण साबित रहे हैं।
पाकिस्तान को जीत की तलाश: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला जीता था। वर्ल्ड कप की शुरुआती दोनों ही मुकाबले में पाकिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा था। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम वापस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

अफगानिस्तान ने किया था उलटफेर: पाकिस्तान के पास अफगानिस्तान को हराने का शानदार मौका होगा। लेकिन पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करना इतना भी आसान नहीं होने वाला है। पिछली बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को इस टूर्नामेंट में शिकस्त देकर अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर किया है। अफगानिस्तान की टीम चेन्नई की पिच पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।
रमीज राजा ने जताई चिंता: पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष और कमेंटेटर रमीज राजा ने चेपॉक पिच को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मुकाबले इस पिच पर अफगानिस्तान की टीम जीत के लिए फेवरेट मानी जा रही है। अफगानिस्तान के पास कई ऐसे स्पिनर मौजूद हैं जो उनको इस मुकाबले में जीत दिलाने का दम रखते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप 2023 में स्पिन के बेहद खराब रहा है। हमारे खिलाड़ियों में लड़ने का जज्बा नजर नहीं आया।
पाकिस्तान की नजरें वापसी पर: अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले ही इस तरह के बयान से पाकिस्तान के दिग्गज ने अपने ही खिलाड़ियों पर सवाल उठा दिए हैं। पाकिस्तान इस समय सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। पाकिस्तान अगर यहां से बेहतर प्रदर्शन करना शुरू करती है तो वह टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में सफल हो जाएगी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी तक इस वर्ल्ड कप में बल्ले से फ्लॉप रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications