World Cup: गुरबाज को महंगा पड़ा बल्ला फेंक मारना, ICC ने यह सज़ा देकर कर दिया इलाज

Rahmanullah Gurbaz: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज शतक जड़ने से पहले आउट हो गए थे। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर लौट गए थे। इसके बाद गुस्से में गुरबाज ने सीमा रेखा पर लगी रस्सी को बल्ले से मारा था। कुर्सी को भी उन्होंने बल्ला दे मारा था।

इसके आबाद आईसीसी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए गुरबाज को कड़ी सजा सुनाई है। आईसीसी के मैच रेफरी जेफ़ क्रॉ ने गुरबाज को सजा सुनाई है। इसे अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने स्वीकार कर लिया है और मामले में आगे किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं होगी।

gurbaz

आईसीसी के आर्टिकल 2।2 के उल्लंघन में गुरबाज को सजा मिली है। इसके तहत मैदान पर किसी भी तरह की सम्पत्ति को चोट या हानि नहीं पहुंचाई जा सकती है। सजा के तौर पर गुरबाज को डीमेरिट पॉइंट दिया गया हा। हालांकि उनको और भी बड़ी सजा मिल सकती थी। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया गया है।

आईसीसी ने कहा कि लेवल एक के तहत कम से कम एक फटकार की सजा है। इसके अलावा डीमेरिट पॉइंट और 50 फीसदी मैच फीस की सजा का प्रावधान भी है। हालांकि गुरबाज इस मामले में बच गए कि उनको डीमेरिट पॉइंट देकर ही छोड़ दिया गया। मैच फीस भी काटी जा सकती थी।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वह धाकड़ बैटिंग करने में सफल रहे थे। इंग्लिश टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए गुरबाज ने धमाका किया था। वह 57 गेंदों का सामना कर 80 रन बनाने में सफल रहे थे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था।

एक और अहम बात यह भी रही कि अफगानिस्तान ने इस मैच में एक बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लिश टीम को पराजित कर दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज अफगानी स्पिनरों के सामने टिक नहीं पाए थे। मुजीब उर रहमान और राशिद खाने के खाते में 3-3 विकेट आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+