CWC 2023 Prize Money: वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा करोड़ों का इनाम, जानें भारत की प्राइज मनी
India vs Australia, World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एक चैंपियन की तरह खेला और रविवार को अहमदाबाद में खिताब जीता। हालांकि, फाइनल से पहले तक भारत टूर्नामेंट में एकमात्र अपराजित टीम थी।
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर दिखाया कि उनके पास सबसे अधिक विश्व कप खिताब क्यों हैं, क्योंकि उन्होंने आखिरी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बचाकर रखा। आइए इस मौके पर जानते हैं कि वर्ल्ड कप में विजेता-उपविजेता को कितने करोड़ों का इनाम मिलेगा।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में फाइनल के विजेता ऑस्ट्रेलिया को 4 मिलियन डॉलर (लगभग 33 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि हारने वाली टीम भारत को 2 मिलियन डॉलर (लगभग 16.5 करोड़) मिलेंगे। इसके अलावा हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट- दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड- को 10 मिलियन डॉलर की कुल पुरस्कार राशि में से प्रत्येक को 800,000 डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपये) मिले।
ग्रुप फेज में प्रत्येक मैच के विजेताओं को 40,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 33 लाख रुपये) और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करने वाली छह टीमों को 100,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये) मिले। विश्व कप भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया गया था, जिसमें 45 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच शामिल थे।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉफ रही और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 241 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में 47 रन बनाए। जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने केवल 43 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें ट्रैविस हेड 120 गेंदों में 147 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।












Click it and Unblock the Notifications