World Cup: पिच इनवेडर जार्वो फिर फिर से मैदान पर आया, कोहली के साथ हो गई बहस
India vs Australia, Jarvo: भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 में तीन बार पिच तक पहुंचने वाला जार्वो एक बार फिर से चर्चा में है। डेनियल जार्विस नामक यह व्यक्ति अब वर्ल्ड कप में आया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मुकाबले के दौरान वह मैदान पर आ गया और कोहली के साथ बातचीत भी की।
जार्वो पिच तक पहुंच गया और इसके फोटो भी तेजी से वायरल हुए हैं। वह इंग्लैंड से ताल्लुक रखता है और एक यूट्यूबर है। कोहली के साथ वह बात भी करता है, कोहली भी इससे निराश दिखते हैं। इसके बाद सुरक्षाकर्मी वहां पहुँच जाते हैं, वे जार्वो को मैदान से बाहर लेकर चले जाते हैं।

हालांकि इस घटना का वीडियो बाद में सामने आया। जार्वो ने भारत की जर्सी पहनी हुई थी। इससे पता चलता है कि वह भारत को सपोर्ट कर रहा है। जर्सी पर जार्वो ने 69 नम्बर लिखे हुए थे। हालांकि भारत से इस तरह का नम्बर किसी खिलाड़ी के पास नहीं है।
यह चौथा मौका है जब जार्वो ने पिच पर जाने की हिमाकत की है। पहली बार जार्वो ने लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के दौरान पिच पर पहुंचकर सुर्खियाँ बटोरी थी। वह तीन बार अलग-अलग मैचों में ऐसा करने में सफल रहे थे। बाद में उनके ऊपर बैन लगाने का निर्णय लिया गया था। अब भारत में भी वह कुछ उसी तरह की हरकत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications