World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले भारत के सामने पाकिस्तान ने रख दी ये बड़ी मांग

Pakistan seek two changes in 2023 ODI World Cup venues: पाकिस्तान ने अब भारत से वर्ल्ड कप में आने से पहले एक बड़ी शर्त रखी है।

Pakistan seek two changes in 2023 ODI World Cup venues: भारत में होने वाले 2023 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई है। वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबलों की शुरुआत भी जिम्वाब्बे में शुरू कर दी गई है। इस बीच पाकिस्तान ने अब भारत से वर्ल्ड कप के लिए एक बड़ी मांग रख दी है।

पाकिस्तान ने कही ये बात: वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान अभी तक आईसीसी द्वारा नहीं किया गया है। लेकिन बीसीसीआई ने संभावित जगहों पर होने वाले मैचों की एक रिपोर्ट आईसीसी को जरूर सौंप दी है। अब पाकिस्तान ने भारत के दो वेन्यू पर खेलने से एतराज जताया है। पाकिस्तान ने इन दोनों जगह को बदलने की मांग की है।

ind vs pak

पाकिस्तान ने लगाया बड़ा आरोप: क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के मुताबिक पीसीबी दो मैचों को स्वैप करने की मांग करेगा। पाकिस्तान के मुताबिक भारत ने जानबूझकर पाकिस्तान के दो मुकाबलों को ऐसी जगह रखा है, जहां उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इन दोनों जगहों पर पाकिस्तान को पिच कंडीशन, प्रैक्टिस फैसिलिटी और ट्रैवल करने में परेशानी आ सकती है।

अहमदाबाद में हो सकता है भारत-पाक मैच: संभावित शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा सकता है। इस स्टेडियम में लोगों की बैठने की क्षमता अधिक है। सके अलावा पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में मुकाबला खेल सकती है।

जल्द होगा शेड्यूल का ऐलान: वर्ल्ड कप के अधिकारिक शेड्यूल का ऐलान आईसीसी द्वारा जल्द किया जा सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान द्वारा डिमांड की जाने वाली दोनों जगहों को भारत बदलता है या नहीं। पाकिस्तान बोर्ड और पूर्व खिलाड़ी भारत आने से पहले ही अलग-अलग तरह के कई बयान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+