World Cup 2023: 'पाकिस्तान की ये मांग नहीं मानेगा भारत', वर्ल्ड कप से पहले आई ये बड़ी अपडेट
World Cup 2023 Pakistan vs india: आईसीसी की तरफ से भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है।
World Cup 2023 Pakistan vs india: भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से बयानबाजी देखने को मिल रही है। इससे पहले एशिया कप को लेकर भी पाकिस्तान ने भारत के साथ लंबे समय तक विवाद किया था। अब वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान भारत पर बड़े आरोप लगा रहा है।
आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान जल्द: आईसीसी की तरफ से भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर शेड्यूल का ऐलान जल्द किया जा सकता है। फिलहाल, बीसीसीआई ने आईसीसी को शेड्यूल ड्राफ्ट भेज दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पाकिस्तान के मैच होने वाले तीन वेन्यू पर आपत्ति जता दी गई थी।

मैच निर्धारित जगह पर होंगे: पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए जगह बदलने की बात पर बीसीसीआई ने कहा कि जब तक कोई पुख्ता कारण सामने नहीं आता वेन्यू में बदलाव नहीं किए जाएंगे। बता दें कि अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले मुकाबलों के लिए पाकिस्तान ने वेन्यू में बदलाव की मांग की थी।
पाकिस्तान ने लगाए कई गंभीर आरोप: पाकिस्तान बोर्ड और पूर्व खिलाड़ी भारत पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। पाकिस्तान के मुताबिक भारत ने जानबूझकर पाकिस्तान के दो मुकाबलों को ऐसी जगह रखा है, जहां उन्हें काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ेगा। वर्ल्ड कप के लिए अधिकारिक शेड्यूल का ऐलान आईसीसी द्वारा जल्द किया जा सकता है।
5 अक्टूबर से हो सकता है आगाज: ड्रॉफ्ट शेड्यूल के मुताबिक 5 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी और टीम इंडिया 8 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला खेल सकती है। इसके मुताबिक 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।












Click it and Unblock the Notifications