World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट, ICC से कर दी दर्शकों की शिकायत
Pakistan Cricket Board filed complaint: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसी न किसी तरह की बहानेबाजी करता रहता है। पहले भारत में वर्ल्ड कप के लिए आने को लेकर कुछ पंगे थे और अब आने के बाद भी वही सिलसिला जारी है। भारत के खिलाफ मैच में हार से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है और आईसीसी से शिकायत की है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पत्रकारों और फैन्स के लिए वीजा पॉलिसी को लेकर शिकायत की है। इसके अलावा भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाक टीम के साथ बर्ताव को लेकर भी शिकायत दर्ज करने की बात कही गई है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है।

पाक क्रिकेट के प्रबंध हेड जका अशरफ भारत में मैच देखने के लिए आए थे और वापस जाते ही अपनी हरकतें शुरू कर दी है। जका अशरफ ने कम्प्लेन की है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसा किया है। रमीज राजा पीसीबी अध्यक्ष थे, तब भी यह होता रहा है।
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान मैनेजमेंट बौखला गया है और इस हार को पचा नहीं पा रहा है। हार के तुरंत बाद ही टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर ने बयानबाजी की थी। आर्थर ने कहा था कि मैंने 'दिल-दिल पाकिस्तान' गाना नहीं सुना। यह आईसीसी इवेंट नहीं होकर बीसीसीआई का इवेंट लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications