PAK vs NZ: 'सेमीफाइनल क्या फाइनल भी खेल सकती है पाकिस्तान', फखर जमान ने किया ऐलान
New Zealand vs Pakistan, Fakhar Zaman: न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल करने के साथ ही पाकिस्तान की टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बढ़ गई है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 21 रनों से हराया। पाकिस्तान की जीत के बाद इस जीत में सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज फखर जमान का रहा। फखर ज़मान ने 81 गेंद में आठ चौके और 11 छक्कों की मदद से 126 रनों की पारी खेली।
पाकिस्तान ने जीता मैच: न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 401 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 25.1 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाने में सफल रही थी। मैच के दौरान दो बार बारिश ने खलल डालने का काम किया। 25.1 ओवर के बाद मुकाबला नहीं हो पाया। इस समय तक डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान न्यूजीलैंड से 21 रनों से आग थी। यही वजह रही कि पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया।

फाइनल में जा सकती है पकिस्तान: पाकिस्तान की जीत से सलामी बल्लेबाज फखर जमान बेहद खुश हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बातों का जिक्र किया। अपनी टीम को सेमीफाइनल में जाने को लेकर जमान ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम सेमीफाइनल खेल सकते हैं और फाइनल में भी जा सकते हैं। लेकिन देखना होगा कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मुकाबला किस तरह का होता है हमारी नजरें उस मुकाबला पर भी टिकी हुई है। हम आशा करते हैं कि उस मैच का रिजल्ट हमारे फेवर में रहे।
श्रीलंका-न्यूजीलैंड पर नजर: बता दे कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ही अभी 8-8 अंकों के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर प्वाइंट्स टेबल में विराजमान है। न्यूजीलैंड को अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। वहीं पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से टकराएगी। पाकिस्तान फैंस दुआ करेंगे कि श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को हराने में सफल हो जाए। अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को हरा देती है तो ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications