World Cup NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड्स को 99 रनों से हराया

New Zealand vs Netherlands, 6th Match Live: न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में कीवी टीम ने 99 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट पर 322 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलते हुए नीदरलैंड्स 223 पर आउट हो गई।

न्यूजीलैंड के लिए सैंटनर ने 5 विकेट हासिल किये। उनके अलावा मिचेल सैंटनर ने भी 3 विकेट झटके। नीदरलैंड्स के लिए एकरमैन ने 69 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम ने इससे पहले इंग्लैंड को भी हराया था। वह मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था।

New Zealand vs Netherlands 1

LIVE Feed
Oct 09, 2023, 9:34 PM IST

न्यूजीलैंड की जीत

नीदरलैंड्स को 223 रनों पर आउट करके न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर ली, वर्ल्ड कप में यह उनकी लगातार दूसरी जीत है
Oct 09, 2023, 9:27 PM IST

एंगलब्रेट के रूप में नौवां विकेट गिरा नीदरलैंड्स का, न्यूजीलैंड अब जीत से महज एक विकेट दूर
Oct 09, 2023, 8:57 PM IST

नीदरलैंड्स का स्कोर इस समय 7 विकेट पर 185 रन है, कीवी टीम जीत की तरफ बढ़ गई है
Oct 09, 2023, 8:55 PM IST

एक और विकेट

वैन डर मर्व के रूप में नीदरलैंड्स का एक और विकेट गिरा, वह 1 रन के निजी स्कोर पर चलते बने
Oct 09, 2023, 8:37 PM IST

नीदरलैंड्स का एक और विकेट गिरा, इस बार एडवर्ड्स को पवेलियन जाना पड़ा है, वह 30 रन बना पाए
Oct 09, 2023, 8:28 PM IST

एकरमैन आउट

इस बीच धाकड़ बैटिंग कर रहे एकरमैन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं, वह 69 रन बनाकर चलते बने, स्कोर 5 विकेट पर 157 रन है
Oct 09, 2023, 8:06 PM IST

एकरमैन की बेहतरीन बल्लेबाजी, वह अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे हैं चौके से अर्धशतक किया पूरा
Oct 09, 2023, 7:58 PM IST

कीवी टीम को मिला विकेट

जमे हुए बल्लेबाज निदामनुरू आउट हो गए, वह 21 के निजी स्कोर पर रन आउट चलते बने, स्कोर 117/4
Oct 09, 2023, 7:54 PM IST

नीदरलैंड्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन हो गया है, एकरमैन फिफ्टी के करीब जा रहे हैं, वह 44 रन बनाकर खेल रहे हैं
Oct 09, 2023, 7:33 PM IST

नीदरलैंड्स से लक्ष्य काफी दूर है, फ़िलहाल स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन है, कॉलिन एकरमैन और निदामनुरु क्रीज पर हैं
Oct 09, 2023, 7:24 PM IST

नीदरलैंड्स का विकेट गिरा

डी लीड आउट होकर लौटे, वह 18 रन बनाकर चलते बने, ट्रेंट बोल्ट कैच हवा में छोड़कर बाउंड्री में गए और वापस आकर इसे लपक लिया, लाजवाब फील्डिंग, स्कोर 67/3
Oct 09, 2023, 7:09 PM IST

नीदरलैंड्स ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, हालांकि दो विकेट का नुकसान भी उठाना पड़ा है
Oct 09, 2023, 7:02 PM IST

विकेट टाइम

नीदरलैंड्स का दूसरा विकेट गिर गया, मैक्स ऑडोव्ड भी आउट होकर चले गए, वह 16 के निजी स्कोर पर सैंटनर का शिकार बन गए
Oct 09, 2023, 6:42 PM IST

विक्रमजीत आउट

नीदरलैंड्स को 21 के कुल स्कोर पर लगा पहला झटका, विक्रमजीत को 12 के निजी स्कोर पर हेनरी ने बोल्ड कर दिया
Oct 09, 2023, 6:39 PM IST

5 ओवर का खेल समाप्त होने तक नीदरलैंड्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बनाए हैं, सधी हुई शुरुआत कही जा सकती है
Oct 09, 2023, 6:31 PM IST

नीदरलैंड्स की पारी शुरू हो गई है, विक्रमजीत और मैक्स ऑडोव्ड ने पारी की शुरुआत की है
Oct 09, 2023, 5:51 PM IST

बनाए 322 रन

नीदरलैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 322 बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने अर्थशतक जमाने में कामयाबी हासिल की। न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक 70 रन विल यंग ने बनाए। सलामी बल्लेबाज यंग ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की पारी खेली।
Oct 09, 2023, 5:25 PM IST

चैपमैन भी जल्दी आउट

ग्लेन फिलिप्स के बाद मार्क चैपमैन भी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बना लिए हैं।
Oct 09, 2023, 5:12 PM IST

डेरिल मिचेल और फिलिप्स आउट

मिचेल 47 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड को इसके बाद पांचवां झटका भी लगा। ग्लेन फिलिप्स 4 रन बनाकर आउट हो गए।
Oct 09, 2023, 4:59 PM IST

39 ओवर में 231 रन

न्यूजीलैंड की टीम अब तेज गति से रन बना रहे हैं। लेथ म और मिचेल के बीच तेज गति से 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
Oct 09, 2023, 4:32 PM IST

रचिन लौटे पवेलियन

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका रचिन रवींद्र के रूप में लगा है। रवींद्र 51 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
Oct 09, 2023, 4:01 PM IST

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। पॉल वैन मीकेरेन ने विल यंग को बास डी लीडे के हाथों कैच कराया। विल यंग ने 80 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली।
Oct 09, 2023, 3:47 PM IST

25 ओवर में 135 रन

रचिन रवींद्र और विल यंग 77 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं।
Oct 09, 2023, 3:23 PM IST

19 ओवर में 96 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने 19 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र और विल यंग टीम को संभालने का काम कर रहे हैं।
Oct 09, 2023, 2:57 PM IST

न्यूजीलैंड को पहला झटका

रोल्फ वान डर मर्व ने डेवोन कॉन्वे को बास डी लीडे के हाथों कैच आउट करा दिया है। कॉन्वे ने 40 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाने का काम किया।
Oct 09, 2023, 2:50 PM IST

न्यूजीलैंड की दमदार शुरुआत

नीदरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही है। शुरुआती 3 ओवर मेडल खेलने के बाद दोनों ही बल्लेबाज अब तेज गति से रन बना रहे हैं।
Oct 09, 2023, 2:37 PM IST

8 ओवर में 52 रन

पहला तीन ओवर मेडन खेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार वापसी की। न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 52 रन बना लिए हैं।
Oct 09, 2023, 2:21 PM IST

5 ओवर में 19 रन

चौथे ओवर में जाकर न्यूजीलैंड का खाता खुला। न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में 19 रन बना लिए हैं।
Oct 09, 2023, 2:14 PM IST

पहले 3 ओवर मेडन

नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 ओवर मेडन फेंककर सबको हैरान करने का काम किया। 18 गेंद बाद न्यूजीलैंड की टीम खाता खोलने में सफल रही।
Oct 09, 2023, 2:02 PM IST

रनों का पीछा करेगी नीदरलैंड

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि वह बाद में रनों का पीछा करना चाहेंगे।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+