SA vs NED: नीदरलैंड्स ने बनाया 245 रनों का स्कोर, एडवर्ड्स ने जड़ी शानदार फिफ्टी

South Africa vs Netherlands: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में नीदरलैंड्स ने 43 ओवरों में 8 विकेट पर 245 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। नीदरलैंड्स के लिए सबसे ज्यादा रन एडवर्ड्स ने बनाए, वह फिफ्टी जड़कर नाबाद रहे। मैच बारिश से प्रभावित रहा है।

बारिश के बाद मैच 43 ओवरों का कर दिया गया। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और नीदरलैंड्स के ओपनर विक्रमजीत को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके बाद मैक्स ऑडॉव्ड भी 18 रन बनाकर चलते बने, सिलसला यहीं नहीं थमा और बॉस डी लीड 3 रन बनाकर चलते बने।

SA vs NED

नीदरलैंड्स ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। स्कॉट एडवर्ड्स ने एक छोर पर टिकने की हिम्मत दर्शाई। अन्य बल्लेबबाज दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों के सामने बौने साबित हो गए। निदामनुरु 20 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

एडवर्ड्स फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर बने रहे और उनके साथ क्रीज पर आर्यन दत्त भी थे। दोनों ने शानदार बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की टीम को 43 ओवरों में 8 विकेट पर 245 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। एडवर्ड्स ने नाबाद 78 और आर्यन ने 9 गेंदों में नाबाद 23 रन जड़े। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिडी, यानसेन और रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+