BAN vs NED: एडवर्ड्स ने खेली बेहतरीन पारी, नीदरलैंड्स 229 रन बनाकर ऑल आउट

BAN vs NED: बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेलते हुए नीदरलैंड्स की पूरी टीम 229 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि नीदरलैंड्स ने पूरे ओवर खेले। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे।

टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि यह निर्णय गलत साबित हो गया। ओपनर बल्लेबाज विक्रमजीत महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद दूसरे ओपनर मैक्स ऑडॉड भी बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने।

bangladesh vs netherlands

बैरेसी और एकरमैन ने बीच तीसरे विकेट के लिए एक अर्शशतकीय भागीदारी देखने को मिली। इस बीच बैरेसी 41 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद एकरमैन भी 15 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस समय स्कोर 4 विकेट पर 63 रन हो गया।

कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मोर्चा संभालते हुए एक छोर पकड़ लिया और उनको बास डी लीड का साथ मिला, दोनों ने मिलकर स्कोर 100 पार पहुँचाया लेकिन डी लीड 17 पर आउट हो गा। एडवर्ड्स अपनी फिफ्टी के बाद टिके रहे। उनके साथ एंगेलब्रेक्ट भी रुके और एक अर्धशतकीय भागीदारी हुई। एडवर्ड्स 68 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। एंगेलब्रेक्ट भी 35 रन बनाकर चलते बने।

अंत में वैन बीक ने नीदरलैंड्स के लिए 23 रनों की पारी खेली और अंतिम गेंद तक पूरी टीम 229 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर लौट गई। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम और मुस्ताफिकुर को 2-2 विकेट मिले। उनके अलावा तस्कीन अहमद और मेहदी हसन को भी 2-2 विकेट मिले।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज़ अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+