Ind vs Afg: नवीन-उल-हक के मैदान पर उतरते ही फूटा विराट का गुस्सा, कोहली-कोहली के नारे से गूंजा स्टेडियम
World Cup 2023 Naveen Ul Haq: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं। भारत को वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच को जीतने के लिए 273 रनों की जरूरत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच हो रहे इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी तादाद में फैंस स्टेडियम पहुंचे हैं। भारत इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति में पहुंचना चाहेगी।
आखिर क्यों कोहली को आया गुस्सा: मैच के दौरान विराट कोहली अपने ही खिलाड़ियों पर गुस्सा करते नजर आए। दरअसल, जसप्रीत बुमराह की गेंद पर राशिद खान बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कुलदीप यादव के हाथ में कैच थमा बैठे। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे नवीन-उ-हक ने आते ही दो रन चुरा लिए। नवीन ने जिस गेंद को मारा था, वह गेंद जाकर विराट कोहली के पास गई। विराट कोहली ने तेज गति से थ्रो फेंका फिर भी दो रन हो गए।

कोहली ने फेंका जबरदस्त थ्रो: इस दौरान विराट कोहली को काफी गुस्से में देखा गया। विराट कोहली का एक्सप्रेशन देखने लायक था। विराट कोहली गुस्से में लाल नजर आए। विराट कोहली को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह यह दूसरा रन नहीं देना चाह रहे थे। विराट कोहली के पास गेंद गई तो उन्होंने तेजी के साथ उसे गेंद को विकेटकीपर के पास फेंकी। इसके बावजूद भी बल्लेबाज ने रन पूरे कर लिए।
पुराना है विवाद: कोहली और नवीन के बीच का विवाद काफी पुराना है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलने वाले नवीन उल हक और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच आईपीएल के दौरान तकरार देखने को मिली थी। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिला था। विराट कोहली और नवीन का यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था। विराट कोहली और नवीन उल हक को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी सारी मीम्स भी शेयर हो रही है।
फैंस ने भी चिढ़ाया: नवीन उल हक जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे तो क्राउड ने भी कोहली-कोहली करके शोर मचाना शुरू कर दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच देखने आए फैंस ने नवीन के सामने कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर दिए। दिल्ली में विराट कोहली का घर है और ऐसे में विराट कोहली के फैंस दिल्ली में बहुत बड़ी तादाद में हैं।












Click it and Unblock the Notifications