'कल को कोई और आएगा...' टीम इंडिया की हार के बीच वायरल हो रहा धोनी का पुराना वीडियो, इमोशनल हुए फैंस
Mahendra Singh Dhoni: कल वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद हर भारतीय भावुक हो गया। मैच शुरु होने से पहले सभी लोग भारत की जीत की प्रार्थनाएं कर रहे थे। लेकिन टीम इंडिया को कल हार का सामना करना पड़ा। टीम के हारने के बाद ट्विटर पर कई पोस्ट वायरल होने लगे। भारत की हार के बीच ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में धोनी को कहते सुना जा सकता है कि कल को कोई और आएगा।
दरअसल ये क्लिप धोनी के पुराने इंटरव्यू का है, जिसमें उन्होंने कहा कि कल को कोई और आएगा जो मुझसे अच्छा खेलेगा। कल को काफी दूसरे लोग आएंगे जो आपसे अच्छा देखेंगे। इसके बाद सीधे पंकज त्रिपाठी की फिल्म का डायलॉग चलने लगता है कि मैं लिख के देता हूं कोई नहीं आएगा।

इस भावुक कर देने वाली क्लिप के कैप्शन में लिखा है कि बहुत खिलाड़ी हैं जो आपसे अच्छा खेलते हैं, लेकिन आप जैसा कोई नहीं। वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि माही हमने आपको मैच में बहुत मिस किया।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications