IND vs AUS: खतरनाक डेविड वॉर्नर को OUT कर कुलदीप ने बदला मैच, मैक्सवेल भी क्लीन बोल्ड
World Cup 2023 Kuldeep Yadav: वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज पर कुलदीप यादव कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को जब विकेट की जरूरत थी तो कुलदीप यादव ने टीम को सफलता दिलाई। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पार्टनरशिप बनाकर टीम के स्कोर को आगे की तरफ बढ़ा रहे थे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव पर भरोसा जताया और कुलदीप ने कप्तान को निराश नहीं किया।
वॉर्नर और मैक्सवेल को भेजा पवेलियन: डेविड वार्नर जो कि सेट हो चुके थे उनका विकेट लेकर कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद कुलगीप ने मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। वर्ल्ड कप के दौरान भारत में कई ऐसी पिच है जहां स्पिनर्स को मदद मिलने वाली है। ऐसे में कुलदीप यादव भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव का फॉर्म बिल्कुल सही समय पर वापस लौट आया है।

कुलदीप से होगी उम्मीदें: कुलदीप यादव वर्ल्ड कप से पहले ही अपनी गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में थे। एशिया कप में कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच वहीं श्रलींका के खिलाफ चार विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी। कुलदीप का प्रदर्शन देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी बेहद खुश हैं। लगातार कुलदीप यादव को लेकर सोशल रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
कुलदीप की बदली किस्मत: एक वक्त ऐसा था जब कुलदीप यादव भारत की टीम के किसी फॉर्मेट का हिस्सा नहीं थे। कुलदीप यादव को वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट से टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए कुलदीप यादव ने दमदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर से उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका दिया गया और उन्होंने उस मौके को दोनों हाथों से अपनाया। कुलदीप यादव की परफॉर्मेंस को देखकर क्रिकेट के दिग्गज भी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications