World Cup: 3 विकेट गिरने पर कोहली ने मैदान पर ही बनाया नया प्लान, केएल राहुल ने किया खुलासा
World Cup 2023, KL Rahul: विराट कोहली और केएल राहुल के बीच एक धाकड़ भागीदारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया जो जीत दिला दी। भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में दोनों का अहम योगदान रहा। केएल राहुल ने नाबाद 97 रन बनाने के बाद अहम योजना का खुलासा किया।
केएल राहुल ने मुकाबले के बाद कहा कि मैं पचास ओवर की फील्डिंग के बाद नहाने गया था और वापस आकर पांवों को आराम देना चाहता था, तभी मुझे बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर जाना पड़ा। कोहली के साथ भी ज्यादा बात नहीं हुई थी। बल्लेबाजी करने के लिए जाने के बाद विराट कोहली ने कहा कि हमें टेस्ट स्टाइल में बैटिंग करनी है।

विकेट बैटिंग करने के लिए बहुत अच्छा नहीं था, तो खराब भी नहीं था। शुरुआत में गेंदबाज मदद प्राप्त कर रहे थे लेकिन ओस आने के साथ ही हमारे लिए काम आसान होने लगा। चेन्नई में इस तरह के विकेट ही होते हैं और मैं समझता हूं कि यह एक अच्छा विकेट था।
ऑस्ट्रेलिया की टीम 199 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम ने 2 रनों के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय पारी को धीमी गति से आगे बढ़ाया। बाद में दोनों सेट हो गए तब ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में आ गई।
राहुल और कोहली के बीच 150 से भी ज्यादा रनों की भागीदारी हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में कुछ बचा नहीं था। विराट कोहली शतक के करीब जाकर 85 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने लेकिन राहुल क्रीज पर थे और जीतने के लिए ज्यादा रन नहीं चाहिए थे। राहुल ने छक्के से टीम इंडिया को जीत दिला दी। वह 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर वापस पवेलियन लौटे। टीम इंडिया ने कठिन स्थिति से पलटवार करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने धाकड़ शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications