IND vs NED: दिवाली के दिन रिकॉर्ड निशाने पर, भारतीय खिलाड़ी तोड़ सकते हैं 5 बड़े कीर्तिमान
IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के बेच दिवाली के मौके पर बेंगलुरु में वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। टीम इंडिया की तगड़ी फॉर्म के सामने नीदरलैंड्स का टिक पाना आसान काम नहीं है लेकिन क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेला है, ऐसे में कुछ भी सौ फीसदी नहीं माना जा सकता।
भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में नीदरलैंड्स के सामने बड़ी चुनौती रहने वाली है। भारतीय टीम के सामने कुछ ऐसे रिकॉर्ड होंगे, जिनको इस मैच में टूटते हुए भी देखे जा सकते हैं।

विराट कोहली का 50वां शतक
विराट कोहली ने अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर बैटिंग की थी और शतक के साथ तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी कर ली थी। इस मैच में विराट कोहली एक और शतक जड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह 50 शतक वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन सकते हैं।
लगातार 9 मैच जीतने का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने अब तक वर्ल्ड कप में लगातार 8 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने साल 2003 के वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैचों में जीत दर्ज की थी। इस बार भी आठ जीत हो गई है तथा नौवीं जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।
एक वर्ष में सबसे ज्यादा वनडे छक्के
रोहित शर्मा एक वर्ष में सबसे ज्यादा वनडे छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रहे हैं। वह अब तक खेले गए 24 मैचों में 58 छक्के जमा चुके हैं। एक वर्ष में सबसे ज्यादा वनडे छक्कों का रिकॉर्ड एबी डीविलियर्स के नाम है, रोहित उनके बराबर आ गए हैं।
वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा छक्के
वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की तरफ भी रोहित शर्मा बढ़ रहे हैं। वह अब तक वर्ल्ड कप में कुल 25 मैच खेले हैं और 45 छक्के जमाने में कामयाब रहे हैं। रोहित शर्मा क्रिस गेल के पीछे चल रहे हैं। क्रिकेट गेल ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 49 छक्के जमाए हैं।
11 देशों के खिलाफ वनडे शतक
अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कोई भी नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे में शतक जमा देता है, तो ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। 11 देशों के खिलाफ वनडे शतक तीन ही बल्लेबाजों ने जड़े हैं। उनमें सचिन तेंदुलकर, हाशिम अमला और क्रिस गेल का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications