World Cup 2023: 'रोहित शर्मा 20 छक्के मारता और 5 शतक भी ठोक देता', हिटमैन के फैन हुए अख्तर

World Cup 2023 India vs South Africa Shoaib Akhtar: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा शुरुआती से ही विरोधी टीम के गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपने खेलने के अंदाज में बदलाव किया है। रोहित शर्मा अब अटैकिंग माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरते हैं। मैदान पर उतरने के साथ ही उनकी कोशिश गेंदबाजों पर हावी होने की रहती है।

रोहित ने खेली तूफानी पारी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा छोटी और आकर्षक पारी खेलकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 40 रन बनाकर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित शर्मा की इस धुआंधार पारी की बदौलत भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पास समय लेकर पारी को संभालने का वक्त मिल गया। यह दोनों ही बल्लेबाज ने बाद में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन साझेदारी निभाने का काम किया।

India vs South Africa 1

कम से कम 20 छक्के मारते रोहित: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। शोएब अख्तर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोहित शर्मा अगर आउट नहीं होते तो वह साउथ अफ्रीका के स्पिन बॉलर तबरेज शम्सी को कम से कम 20 छक्के मारने का काम करते। तबरेज शम्सी कोलकाता के ईडन गार्डन में बेहद साधारण दिखाई दे रहे थे। ऐसे में शोएब अख्तर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा आउट नहीं होते तो वह तबरेज शम्सी की जमकर क्लास लेते और उनके 10 ओवर के स्पैल में कम से कम 20 छक्के लगाने का काम करते।

जड़ चुके होते पांच शतक: इसके अलावा अख्तर ने रोहित शर्मा को एक टीम मैन बताया। उन्होंने कहा रोहित शर्मा सेल्फलेस प्लेयर हैं। अगर वह अपने रनों के बारे में सोचते तो वह इस वर्ल्ड कप में अब तक पांच शतक जड़ चुके होते। रोहित शर्मा जिस तरीके से फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह यहां अपने रन कर सकते थे। लेकिन वह टीम की हित के लिए तेजी से खेलते वक्त अपने विकेट के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। वह टीम के लिए रन बनाने को महत्व देते हैं। यही कारण है कि रोहित शर्मा इतने महान खिलाड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+