VIDEO: दौड़ते हुए कप्तान रोहित के पास आये गिल-किशन, लगाया कसकर गले, और फिर....

India vs South Africa, 37th Match: वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में लगातार आठ मैचों को जीतकर टेबल टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम लीग स्टेज की समाप्ति टॉप पर रहते हुए करेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। कोलकाता के ईडन गार्डन ने भारत में साउथ अफ्रीका को 243 रनों से मात दी।

भारत को मिली बड़ी जीत: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रनों के हिसाब से भारत की ये सबसे बड़ी जीत रही। भारत ने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका को साल 2003 में 153 रनों से हराया था। वहीं साल 2010 में ग्वालियर के मैदान पर भी भारत ने अफ्रीका को 153 रनों से मात दी थी। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। वर्ल्ड कप में भारत ने 243 रन से साउथ अफ्रीका को हराकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

Rohit Sharma 1

रोहित ने की है कमाल की कप्तानी: रोहित शर्मा ने अब तक पूरे वर्ल्ड कप में कमाल की कप्तानी की है। इसके अलावा उन्होंने मैदान पर फील्डिंग भी जबरदस्त की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी जबरदस्त फील्डिंग के लिए उन्हें मैच के बाद बेस्ट फील्डर मेडल के अवार्ड से सम्मानित किया गया। रोहित शर्मा इस मेडल को पाकर बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। इस दौरान सभी साथी खिलाड़ियों ने आकर उन्हें गले लगाया।

वीडियो हो रहा वायरल: रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शुभमन गिल और ईशान किशन अपने कप्तान को जोर से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। किशन और गिल भागते हुए रोहित के पास आकर उन्हें गले लगाने का काम किया। इस दौरान रोहित शर्मा उन दोनों ही खिलाड़ियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर फैंस लगाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+