World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले 'ड्रेस रिहर्सल', भारत-साउथ अफ्रीका में कौन मारेगा बाजी?
India vs South Africa, 37th Match: भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही इस वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्ड कप में इन दोनों ही टीमों की जीतने की दावेदारी सबसे मजबूत है। वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले से लेकर अब तक भारत और साउथ अफ्रीका ने अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया है। साउथ अफ्रीका की कोशिश भारत के खिलाफ जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की होगी।
फाइनल में हो सकती है टक्कर: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भी खेला जा सकता है। दोनों ही टीम सेमीफाइनल में किसी और टीम से टकराती है और अगर सेमीफाइनल जीत जाती है तो फिर फाइनल में इन दोनों ही टीमों की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

फाइनल से पहले ड्रेस रिहर्सल: फाइनल से पहले यह मुकाबला ड्रेस रिहर्सल हो सकता है। ऐसे मेंरोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा की कोशिशअपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरने की होगी। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के पास उन्हें रोकने की कड़ी चुनौती होगी।
रोहित के पास मौका: भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का रोहित शर्मा के पास सुनहरा मौका है। 12 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल मुकाबले को जीतकर भारत ने इतिहास रचा था। भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट के कई दिग्गज इस वर्ल्ड कप में भारत को जीत का सबसे बड़ा दावेदार बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications