IND vs PAK: 'मंत्र' फूंककर हार्दिक ने टाला सबसे बड़ा खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज को नहीं हुआ यकीन
world cup 2023, India vs Pakistan: भारत के खिलाफ टॉस हारकर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने शुरुआती ओवरों में संभालकर बल्लेबाजी की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंद पर अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक काफी समझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए।
पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत: पहले पावर के दौरान पाकिस्तान की टीम ने पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ एक विकेट ही गंवाया। अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद अब्दुल्ला शफीक को मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू आउटकर पवेलियन भेजने का काम किया। श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने वाले शफीक इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके।

पंड्या ने दिलाया अहम विकेट: भारतीय टीम को दूसरी सफलता ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने दिलाने का काम किया। इमाम उल हक ने हार्दिक पंड्या की गेंद पर चौका लगाया जिसके बाद हार्दिक पंड्या काफी गुस्से में नजर आए। पंड्या ने दूसरी गेंद फेंकने से पहले गेंद को लेकर कुछ कहा। गेंद को हाथ में रखकर उन्होंने मंत्र जैसा कुछ उस पर पढ़ने का काम किय।
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल: हार्दिक पंड्या के ऐसा करने के बाद अगली ही गेंद पर इमाम उल हक केएल राहुल के हाथों कैच आउट हो गए। हार्दिक पंड्या की तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस कह रहे हैं कि हार्दिक पंड्या ने मंत्र फूंक कर विकेट चटकाने का काम किया है। पंड्या की वजह से भारत को बेहद अहम समय पर इमाम उल हक का विकेट मिला। पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी में काफी सुधार आया है। वह भारत के लिए एक स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications