IND vs PAK: रोहित शर्मा की कप्तानी पर फिदा हुए फैंस, एक फैसले ने कर दी पाकिस्तान की हालत खराब

world cup 2023, India vs Pakistan: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की वापसी की है। एक समय पर दो विकेट खोकर पाकिस्तान ने 155 रन बना लिए थे। लेकिन देखते-देखते पाकिस्तान की पूरी टीम महज 191 रनों पर ऑल आउट हो गई। शार्दुल ठाकुर को छोड़कर भारतीय टीम के सभी गेंदबाजों ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 192 रन बनाने होंगे।

रोहित ने की कमाल की कप्तानी: रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में कमाल की कप्तानी की। रोहित शर्मा ने अपनी गेंदबाजों का सही तरीके से उपयोग किया। मोहम्मद सिराज जो कि इस मुकाबले में महंगे साबित हुए थे, रोहित शर्मा ने उन पर भरोसा जताए रखा। रोहित शर्मा ने दूसरे स्पेल के लिए मोहम्मद सिराज को बुलाया। सिराज ने बाबर आजम का विकेट चटकाया। बाबर आजम को सिराज ने क्लीन बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया।

ind vs pak match 1

रोहित शर्मा की हो रही तारीफ: इसके बाद पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। यहां पर रोहित शर्मा की कप्तानी की हर कोई तारीफ कर रहा है। रोहित शर्मा ने सही समय पर सही गेंदबाजों का चयन किया। जिसकी बदौलत पाकिस्तानी बल्लेबाज दोबारा से पार्टनरशिप बनाने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा की कप्तानी के लिए सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कुलदीप यादव ने किया कमाल: कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में 10 ओवर में 35 रन खर्च थे। उन्होंने आकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर लगाम लगा दिया। कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया। एक ही ओवर में कुलदीप यादव ने सऊद शकील और इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा। शकील को अंपायर ने नॉट आउट दिया था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने चतुराई द्वारा फैसला करके रिव्यू ले लिया। यह रिव्यू भारत के पक्ष में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+