IND vs BAN: 'शार्दुल से अच्छी बॉलिंग तो कोहली कर लेते हैं', विराट की गेंदबाजी पर फिदा हुए फैंस
India vs Bangladesh, World Cup 2023: भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का 17वां मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत धमाकेदार रही। दोनों ही ओपनर ने टीम को ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत दिलाई। पहले पावर प्ले में बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट कमाए 63 रन बना लिए थे।
पंड्या हुए चोटिल: बांग्लादेश काफी मजबूती के साथ तेजी से आगे बढ़ रही थी। भारत को एक विकेट की तलाश थी। कप्तान रोहित शर्मा लगातार अपने गेंदबाजों को बदलने का काम कर रहे थे। इसी बीच रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या के हाथों में गेंद सौंपी। हार्दिक अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चोटिल हो गए। गेंद रोकने के प्रयास में हार्दिक गिर गए और उनका पैर मुड़ गया। इसके बाद मैदान पर फिजियो उनकी चेकिंग करने आए।

वापस पवेलियन लौटे: पंड्या के ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास ने सामने की तरफ शॉट खेला। इस शॉट को अपने पैर से रोकने की कोशिश में हार्दिक पंड्या के पैर में खींचाव आ गया। हार्दिक पंड्या इसके बाद वापस पवेलियन चले गए। जहां मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है हार्दिक पंड्या को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
कोहली ने की गेंदबाजी: हार्दिक पांड्या की बची हुई तीन गेंद करने के लिए विराट कोहली मैदान पर आए। विराट कोहली ने तीन गेंद में दो रन दिए। इस दौरान उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। कोहली की गेंदबाजी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस विराट की लगातार तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस तो विराट कोहली को लॉर्ड शार्दुल ठाकुर से बेहतर गेंदबाज बता रहे हैं।
ठाकुर से बेहतर कोहली: ठाकुर इस मुकाबले में काफी महंगे रहे। अपने पहले ही ओवर में शार्दुल ठाकुर ने दो छक्का खाने का काम किया। ऐसे में विराट कोहली को उनसे बेहतर गेंदबाज माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर कोहली की गेंदबाजी को लेकर कई ट्वीट वायरल हो रहे हैं। वनडे में लगभग 8 साल बाद कोहली गेंदबाजी करने आए। अक्सर अपने बल्ले से सुर्खियां बनने वाले के विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ अपनी गेंदबाजी के कारण चर्चा में बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications