IND vs AUS Final: फाइनल में कोहली की एक गलती से मच गया बवाल, चेहरे पर मायूसी, आंखें भी हुई नम
India vs Australia, Final Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर भारतीय टीम की बल्लेबाजी को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाज काफी सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे थे। लेकिन इस दौरान विराट कोहली से बड़ी चूक हो गई जिसका जिसका अफसोस उन्हें लंबे समय तक रहेगा।
कमिंस ने दिया चकमा: दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की धीमी गेंद पर सिंगल चुराने के चक्कर में विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। विराट कोहली ने हल्के हाथों से खेला और गेंद जाकर सीधे उनके स्टंप से टकरा गई। इस तरह विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। विराट कोहली के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम के बड़े स्कोर बनाने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा।

कोहली की तस्वीरें वायरल: आउट होने के बाद विराट कोहली बेहद मायूस नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में विराट कोहली के चेहरे पर मायूसी दिखी। वहीं उनकी आंखें नम दिखाई दे रही थी। विराट कोहली भारत के लिए फाइनल मुकाबले में भी एक बड़ा स्कोर बनाना चाह रहे थे। लेकिन वह 54 के स्कोर पर दुर्भाग्य तरीके से क्लीन बोल्ड हो गए।
पहली बार ऑल आउट हुई टीम: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहली बार भारतीय टीम ऑल आउट हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 240 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए भारत की तरफ से 241 रनों का लक्ष्य दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications