World Cup: भारत को खास तरह की गेंद मिल रही इसलिए गेंदबाज ले रहे विकेट, पाकिस्तान से आया बचकाना बयान
India vs Sri Lanka: भारतीय टीम वर्ल्ड कप में इस समय धाकड़ प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने गुरुवार को श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 302 रनों से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इस मैच में श्रीलंका को बुरी तरह हरा दिया। इस बीच पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला बयान आया है।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने अब बॉल पर ही सवाल उठा दिया है। रजा का कहना है कि टीम इंडिया इस वजह से स्विंग प्राप्त करती है क्योंकि उनको गेंद अलग मिल रही है। अन्य टीमों को इतनी स्विंग नहीं मिल रही है क्योंकि उनको मिलने वाली गेंद अलग तरह की होती है।

एक पाकिस्तानी चैनल पर बातचीत में रजा ने कहा कि टीम इंडिया के फेवर में कई चीजें गई हैं। भारत के पक्ष में रिव्यू भी जाते रहे हैं। 6 से 7 बार ऐसा हुआ है। सिराज और शमी किस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि बॉल बदलकर दी जा रही है। आईसीसी उनको अलग तरह की गेंद देती है इस वजह से स्विंग मिलती है। शायद आईसीसी या बीसीसीआई में से कोई उनको अलग गेंद देता है। इस पर आईसीसी को देखना चाहिए कि क्या चल रहा है।
हसन रजा के यिस बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की प्रतिक्रिया आई है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि क्या सच में यह क्रिकेट कास हो है। अगर नहीं है तो इसका नाम सैटायर कॉमेडी रखा जा सकता है।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। श्रीलंका के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना आसान काम नहीं था। वही देखने को मिला।
टीम इंडिया ने श्रीलंका को महज 55 रनों पर आउट करते हुए मैच 302 रनों से जीत लिया। शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद सिराज के खाते में भी 3 विकेट आए। भारतीय टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।












Click it and Unblock the Notifications