World Cup 2023: क्या भारतीय वर्ल्ड कप टीम में होंगे कुछ बदलाव! 24 घंटे के भीतर मिल जाएगा जवाब
World Cup 2023, Indian cricket team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने 2-0 से सीरीज को पहले ही अपने कब्जे में कर लिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारत के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में जीत हासिल करने पर होगी।
खिलाड़ियों की वापसी: इस सीरीज के तीसरे मैच में सीनियर खिलाड़ियों की भारतीय टीम में वापसी हो रही है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में वापसी करने वाले हैं। वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास खिलाड़ियों को आजमाने का यह आखिरी मौका होगा। तीसरे मैच में शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर को आराम दिया जा सकता है।

वर्ल्ड कप टीम में होगा बदलाव: भारत ने वर्ल्ड कप के लिए अपने टीम का ऐलान काफी पहले ही कर दिया था। लेकिन 27 सितंबर तक हर एक टीम के पास अपने खिलाड़ियों में बदलाव करने का मौका होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों में से किसी भी खिलाड़ी को फेरबदल करती है या नहीं? अगर टीम इंडिया कोई बड़ा बदलाव करना चाहती है तो किसी भी टेस्टिंग के लिए उसके पास अब एक ही मैच बचा है।
अश्विन को वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका: रविचंद्रन अश्विन को ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मौका दिया गया। अश्विन ने दूसरे वनडे मैच में कमल की गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। अक्षर पटेल चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अक्षर पटेल की जगह अश्विन को वर्ल्ड कप की टीम में जगह दे सकती है। राजकोट वनडे मैच में अगर अश्विन एक बार फिर टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करते हैं तो उनका वर्ल्ड कप की टीम में सिलेक्ट होना लगभग तय हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications