World Cup 2023: 'काफी टफ होगा मोदी...', भारत की जीत के बाद ये क्या बोल गए शोएब अख्तर?
Shoaib Akhtar Statement on PAK Players: विश्वकप 2023 में भारत ने जीत के साथ अपना सफर शुरू किया है। हालांकि ऑस्ट्रिलया के खिलाफ जिस तरह शुरू में टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई और उसके तीन प्रमुख खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए उसने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता जरूर बढ़ा दी थी।

लेकिन टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और के एल राहुल ने टीम को संभाला और सोच समझकर खेलते हुए टीम को विजय दिलाई। आस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल भारत के बॉलरों ने भी किया था इसलिए स्कोर ज्यादा नहीं था, वरना जिस तरह से टीम इंडिया के शुरुआती विकेट गिरे थे, अगर स्कोर ज्यादा होता तो कोहली और केएल के लिए भी मुसीबत हो सकती थी।
भारत की जीत के बाद ये क्या बोल गए शोएब अख्तर?
फिलहाल भारत की इस जीत पर पूरा देश इतरा रहा है तो वहीं पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से लोकप्रिय शोएब अख्तर ने इस जीत पर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद उनकी पाकिस्तानी टीम को जरूर मिर्ची लगेगी।
शोएब अख्तर ने भारत की टीम की काफी तारीफ की
दरअसल इंडिया की जीत के बाद जी न्यूज से बात करते हुए शोएब अख्तर ने भारत की टीम की काफी तारीफ की और जमकर कोहली और केएल के कसीदे पढ़े। उन्होंने दोनों को बड़ा खिलाड़ी कहा और बोला कि 'इनकी वजह से भारत ने मैच में कमबैक किया।'
टॉप फोर में पहुंचने वाली टीमें कौनसी होंगी?
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि 'आज के मैच के बाद आपको क्या लगता है कि टॉप फोर में पहुंचने वाली टीमें कौनसी होंगी?'
'मैं समझ रहा हूं कि आपने ये सवाल क्यों किया'
इस पर शोएब ने हंसते हुए कहा कि 'मैं समझ रहा हूं कि आपने ये सवाल क्यों किया? लेकिन मैं यहां पर टॉप फोर की नहीं टॉप 6 की बात करूंगा।'
'मोदी स्टेडियम में मामला टफ हो सकता है'
'अगर हम यानी पाकिस्तान अपने अगले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार जाता है तो फिर 14 अक्टूबर को भारत से मोदी स्टेडियम में मामला टफ हो सकता है।'
स्पिन डिपार्टमेंट हमारा भी अच्छा नहीं
'कोई शक नहीं कि अहमदाबाद की पिच पर शाम के वक्त बैटिंग आसान नहीं होगी, जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया का स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा नहीं है उसी तरह से हमारा भी नहीं है, इसलिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ हमें अच्छी और बड़ी जीत अर्जित करनी होगी।'
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को महामुकाबला
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को होना है। जिस पर दोनों देशों के लोगों की निगाहें हैं लेकिन इससे पहले इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से और पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका से है।
एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 81 रनों के बड़े अंतर से हराया था । विश्वकप से पहले एशिया कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराकर इतिहास रचा था इसी वजह से उसके हौसले बुलंद हैं। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि 14 अक्टूबर को इंडिया-पाकिस्तान के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications