World Cup: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारेगा भारत! पाकिस्तानी दिग्गज ने बताया बाबर को कोहली से बेहतर
world cup 2023 ind vs pak: 14 अक्टूबर के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले ये दोनों टीम कम से कम दो बार एशिया कप में एक-दूसरे से भिड़ेगी। एशिया कप में भारत का सामना पाकिस्तान से 2 सितंबर को होना है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। वहीं पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
भारत को हराने का अच्छा मौका: पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में इवेंट्स एंड हैपनिंग्स स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत पाकिस्तान मैच को लेकर अपनी बात रखी है। जावेद ने कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के पास भारत को हराने का अच्छा मौका है।

कुछ खिलाड़ियों के लिए आखिरी वर्ल्ड कप: आकिब जावेद के मुताबिक कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप मैच हो सकता है। भारतीय टीम में अभी कई बदलाव हो रहे हैं। टीम के कुछ खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। वहीं कुछ बिल्कुल युवा हैं, ऐसे में पाकिस्तान के पास दोबारा भारत को वर्ल्ड कप हराने का एक शानदार अवसर है।
रोहित शर्मा कब तक खेलेंगे? भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी रोहित शर्मा अब कब तक खेलेंगे? भारत के पास बड़े नाम के खिलाड़ी है, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे हैं। रोहित शर्मा भी लंबे समय से आउट फॉर्म ही है, जिसका फायदा पाकिस्तान की टीम को हो सकता है।
कोहली से बेहतर बाबर: विराट कोहली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान अपनी प्रतिभा के साथ बाबर की तरह लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है। जबकि कोहली टूकड़ों में रन बनाते आए हैं। यदि आप कोहली की तुलना बाबर से करते हैं, तो उनका एक सीज़न शानदार रहा है, लेकिन बाद में उनके करियर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications