IND vs AUS: विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में मिला खास अवॉर्ड, बच्चों की तरह मनाया जश्न
World Cup 2023 Virat Kohli: भारत ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में धमाकेदार जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछे करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। भारत ने सिर्फ दो रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली के बीच 165 रनों की पार्टनरशिप हुई और टीम इंडिया ने इस मैच को आसानी से अपने कब्जे में कर लिया। भारत ने वर्ल्ड कप मैच का आगाज जीत के साथ किया और वह इसे आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।
कोहली ने खेली 85 रनों की पारी: वैसे तो विराट कोहली ने इस मैच में बल्ले से कमल का प्रदर्शन किया। विराट कोहली के बल्ले से टीम के लिए बहुमूल्य 85 रन निकले, जिसकी बदौलत भारत ने आसानी से जीत अपने नाम कर ली। विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाजी नहीं बल्कि फिल्डिंग के लिए एक खास अवार्ड दिया गया। कोहली की फील्डिंग के लिए उनकी जमकर तारीफ भी की गई।

कोहली को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल: विराट कोहली को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया। बेस्ट फील्डर का मेडल पाने के बाद विराट कोहली बच्चों की तरह ड्रेसिंग रूम में इसका जश्न मनाते नजर आए। कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 50 ओवर तक फील्डिंग करने के बाद जब वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो लगभग 40 ओवर तक बैटिंग भी की।
कोहली की फिटनेस हैं कमाल: विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। भारतीय टीम की फील्डिंग इस मैच में शानदार रही। पहले ओवर से ही भारतीय फिल्डर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का काम किया। कोहली ने एक जबरदस्त कैच पकड़ा। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को एक भी मौका नहीं दिया। भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 199 पर ही रोक दिया। कोहली के अलावा ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने भी मैदान पर जबरदसत फील्डिंग करते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications