IND vs AUS: केएल राहुल ने भारत को छक्का लगाकर जिताया मैच, तोड़ डाला धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

World Cup 2023 kl rahul: वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। पहले गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को महज 199 रनों पर ऑल आउट करने में सफलता हासिल की। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। उन्होंने तीन विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ने का काम किया।

राहुल-कोहली ने मोर्चा संभाला: जडेजा के अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लेकर कुलदीप ने मैच को रोमांचक बना दिया। 200 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 2 के स्कोर पर भारत ने 3 विकेट गवा दिए थे। इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई।

kl rahul 1

छक्का लगाकर टीम को दिलाई जीत: इस साझेदारी ने भारत को पूरी तरह से मैच में वापस ला दिया। कोहोली 85 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन के राहुल अंत तक पिच पर डटे रहे। केएल राहुल ने 97 रनों की नवाद पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया है। केएल राहुल वर्ल्ड कप में एक पारी के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

तोड़ दिया धोनी का रिकॉर्ड: केएल राहुल ने 97 रनों की पारी के साथ ही वर्ल्ड कप में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में वह दूसरे नंबर में पहुंच गए हैं। राहुल से पहले धोनी के नाम यह रिकॉर्ड था। धोनी ने 12 साल पहले साल 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाए थे। केएल राहुल ने इस मुकाबले में 97 रन बनाया और वह एक पारी में बतौर विकेटकीपर सबसे रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

लिस्ट में टॉप पर है द्रविड़ का नाम: इस लिस्ट में सबसे ऊपर राहुल द्रविड़ का नाम है। राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ साल 1999 के वर्ल्ड कप में 145 रनों की पारी खेली थी। द्रविड़ के अलावा भारत के किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप में अभी तक शतक नहीं लगाया है। केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा सकते थे, लेकिन कम स्कोर होने की वजह से वह शतक लगाने से चूक गए और नाबाद 97 रनों की पारी खेल वापस पवेलियन लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+