IND vs BAN: बांग्लादेश का यह खिलाड़ी कोहली से डरता है, बोला मैं कोहली को इस वजह से स्लेज नहीं करता
India vs Bangladesh: विराट कोहली मैदान पर हर तरीके से जवाब देना जानते हैं और इसी वजह से उनके सामने गेंदबाज भी कतराते हैं। कोहली स्लेजिंग का जवाब भी दो तरह से देते हैं। एक तो वह किसी के अपशब्दों पर जवाब देते हैं अरु दूसरा वह अपने बल्ले से भी तगड़ा जवाब दे डालते हैं।
बांग्लादेश की टीम अब भारत के खिलाफ खेलने वाली है। बांग्लादेश की टीम को भारत के खिलाफ पुणे में मुकाबला खेलना है। ऐसे में बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम की तरफ से बयान आया हा। उन्होंने बताया है कि वह क्यों कोहली को कभी स्लेज नहीं करते।

रहीम ने कहा है कि कोहली को स्लेज करने का मतलब है रनों का अम्बार लगना। अगर कोहली को स्लेज करेंगे, तो वह क्रीज पर टिककर रन बनाने के लिए उत्साहित हो जाएँगे। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में रहीम ने कहा कि मेरी तरफ से गेंदबाजों को यही कहना होता है कि कोहली को जल्दी आउट करो।
रहीम ने यह भी कहा कि विराट कोहली एक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं और वह कोई मैच हारना नहीं चाहते हैं। मैं जब भी बैटिंग करने के लिए जाता हूं तो वह मुझे स्लेज करते हैं। उनके खिलाफ खेलना मुझे काफी पसंद है। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला गुरुवार को पुणे में होगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक वर्ल्ड कप में पांच बार भिड़ंत हुई है। भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। एक मैच में बांग्लादेश को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। बांग्लादेश की टीम ने 2007 में भारत को हराया था। टीम इंडिया लीग स्टेज में बाहर हो गई थी।
इस वर्ल्ड को में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम इंडिया ने सबसे पहले चेन्नई में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पराजित किया था। इसके बाद दिल्ली में अफगानिस्तान को हराया और अहमदाबाद में पाकिस्तान को पराजित किया। भारत ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications