World Cup 2023: फाइनल में किससे होगा भारत का सामना? दिग्गज ने कर दिया बड़ा खुलासा

India vs Australia 2023 final: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को अब तक किसी भी टीम ने हराया नहीं है। मौजूदा समय में इस टूर्नामेंट में भारत सबसे ताकतवर टीम दिखाई दे रही है। ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि भारत इस साल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी। रोहित की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल आठ मुकाबले खेले और इन सभी में भारतीय टीम ने शानदार तरीके से जीत हासिल की है। पिछले दो मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में टीमों को हराया है।

लगातार आठ मैचों में मिली जीत: भारतीय टीम लगातार आठ मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि चौथी टीम की तलाश अभी जारी है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं पहला सेमीफाइनल मैच भारत के साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड या अफगानिस्तान में से किसी एक के साथ खेला जा सकता है।

India vs Australia 1

चेतन शर्मा ने की भविष्यवाणी: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है। चेतन शर्मा ने न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से टकरा सकती है। चेतन शर्मा का मानना है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में भी एंट्री मारेगी। चेतन शर्मा ने कहा मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड चौथा सेमीफाइनलिस्ट के लिए प्रबल दावेदार हैं। उन्हें सिर्फ श्रीलंका को हराना है। न्यूजीलैंड ने इस वर्ल्ड कप में अब तक जिस तरीके का क्रिकेट खेला है, उसे देखते हुए आसानी से श्रीलंका को हरा सकते हैं।

फाइनल में किससे होगा सामना: सेमीफाइनल के बाद चेतन शर्मा ने भारतीय टीम के लिए फाइनल की भी भविष्यवाणी कर दी है। चेतन शर्मा के मुताबिक भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ सकती है। टूर्नामेंट की शुरुआती दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबर्दस्त वापसी की और लगातार छह मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद है और ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+