NZ vs Pak: 'रोना आ रहा है, इन बेचारों की हालत देख', पाक गेंदबाजों की पिटाई पर फैंस ने लिए मजे

New Zealand vs Pakistan, 35th Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 401 रन खर्च डाले। टॉस हारकर न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 401 रन बनाने में सफल रही। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 402 रनों की जरूरत है।

रचिन ने खेली कमाल की पारी: न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन के बल्ले से भी 95 रन निकले। केन विलियमसन ने चोट की वजह से पिछले चार मुकाबले न्यूजीलैंड के लिए नहीं खेल पाए थे। लेकिन इस मुकाबले में आते ही उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और टीम को मैच विनिंग टोटल तक पहुंचाया।

New Zealand vs Pakistan 1

रचिन रवींद्र ने रचा इतिहास: रचिन रवींद्र और केन विलियमसन की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को बैक फुट पर धकेल दिया। इस दौरान रचिन ने इस वर्ल्ड कप का अपना तीसरा शतक भी जड़ने में कामयाबी हासिल की। न्यूजीलैंड की तरफ से एक वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज ने तीन शतक नहीं लगाए थे। रचिन रवींद्र ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

गेंदबाज रहे काफी महंगे: पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने 82 रन खर्च किए। हारिस रऊफ ने अपने 10 ओवर में 85 रन दिए। जबकि शाहीन अफरीदी ने 90 रन दे डाले। इस मुकाबले में शाहीन को कोई विकेट नहीं मिला। पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को वर्ल्ड का नंबर वन गेंदबाज माना जाता है लेकिन जिस तरीके की परफॉर्मेंस उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दी है। उसके बाद लगातार फैंस उन्हें ट्रोल करने का काम कर रहे हैं।

क्रिकेट फैंस पाकिस्तानी गेंदबाजों को लेकर अलग-अलग तरह के मीम्स बना रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि इन बेचारों की हालत देखकर मुझे तो रोना आ रहा है। प्लीज कोई दिल दिल पाकिस्तान चला दो। इसी तरह कई फैंस पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन पर मीम्स बनाने का काम कर रहे हैं। ये मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+