PAK vs NZ: फखर जमान ने बल्ले से मचाई तबाही, पाकिस्तान के लिए जड़ा सबसे तेज शतक

New Zealand vs Pakistan, 35th Match: 402 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। अपनी पारी के दौरान फखर जमान ने 21 ओवर तक कुल 9 छक्के लगा चुके हैं। पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक भी उनके बल्ले से ही आया।

फखर जमान ने रचा इतिहास: पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 63 गेंद में शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अपनी पारी में उन्होंने 63 गेंद का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के लगाए। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ फखर जमान 74 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान की टीम 402 रनों का पीछा कर रही है। वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया गया है।

new zealand vs pakistan 1

पाकिस्तान के पास इतिहास रचने का मौका: अगर पाकिस्तान की टीम ऐसा करने में सफल हो जाती है तो इतिहास रच देगी। इससे पहला वर्ल्ड कप में सबसे सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के नाम ही है। इसी वर्ल्ड कप यानी कि साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने 345 रनों का लक्ष्य का पीछा किया था। पाकिस्तान के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में इमरान नजीर को पछाड़ कर फखऱ जमान पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

फखर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: इससे पहले साल 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में जिंबॉब्वे के खिलाफ इमरान नजीर ने 95 गेंद में शतक जड़ था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड को फखऱ जमान ने तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फखर ने 63 गेंदों में शतक जड़ा। फखर की इस पारी के बाद पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें भी बढ़ गई है। पाकिस्तानी फैंस लगातार सोशल मीडिया पर फखर जमान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+