World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल को आखिर क्यों नहीं मिला कोई 'रनर', दर्द से छटपटाते हुए करते रहे बल्लेबाजी

World Cup 2023 Glenn Maxwell: अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 91 के स्कोर पर ही अपने सात खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम यहां से इस मुकाबले में फेवरेट नजर आ रही थी।

मैक्सवेल ने खेली करिश्माई पारी: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में एक अविश्वसनीय पारी खेल कर सभी को हैरत में डाल दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ ऐसा किया जो आज से पहले वनडे क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। मैक्सवेल रनों का पीछे करते हुए 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

 Glenn Maxwell 1

दर्द से तड़प रहे थे मैक्सवेल: इस विशाल पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल मैदान में दर्द में नजर आएं। रन लेने के दौरान उनके पैर में क्रैंप नजर आया। जिसकी वजह से वह पूरी तरह से फिट दिखाई नहीं दे रहे थे। वह मैदान में एक बार तो दर्द से तड़पते हुए लेट भी गए। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि ग्लेन मैक्सवेल अपनी पारी पूरी नहीं कर पाएंगे और वापस पवेलियन लौट जाएंगे। लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

आखिर क्यों नहीं मिला रनर: मैक्सवेल ने अपनी हिम्मत को बनाए रखा और टीम के लिए एक पैर से ही मुकाबले को खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने ज्यादातर गेंद को चौके और छक्कों के लिए ही भेजा। मैक्सवेल की हालत देख क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल जरूर आया होगा कि आखिर उन्हें रनर क्यों नहीं मिला। बता दें कि आईसीसी के कार्यकारी समिति ने 2011 में बल्लेबाजों के लिए रनर लेने के सिस्टम को खत्म करने का फैसला किया था। रनर की वजह से खेल के समय होने वाली देरी की वजह से रनर को हटाने का फैसला लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+