World Cup: डेविड वॉर्नर ने माँगा अपने आउट पर जवाब, भारत में बॉल ट्रेकिंग को बताया गलत

David Warner: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत का स्वाद चखने का मौका मिला था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया था। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच कम स्कोर वाला था। इसमें डेविड वॉर्नर अपने आउट को लेकर काफी नाराज हो गए थे।

वॉर्नर को पगबाधा आउट दिया गया था, वह इसे रिव्यू में लेकर गए लेकिन वहां थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया। इसके बाद वह नाराज हुए और अम्पायर से भी कारण पूछा। वॉर्नर कुछ कहते हुए मैदान से बाहर चले गए लेकिन इस घटना की चर्चा हर जगह छोड़कर गए।

warner

अब वॉर्नर की तरफ से हॉक आई की तकनीक को लेकर सवाल खड़ा किया गया है। उनका कहना है कि यह तकनीक टीवी के लिए है लेकिन हमको कभी नहीं बताया जाता कि यह कैसे काम करती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाईट के अनुसार वॉर्नर का कहना है कि हमें तकनीक के बारे में बताया जाना चाहिए।

वॉर्नर ने यह भी कहा कि मैंने अम्पायर से भी पूछा था कि मुझे आउट क्यों दिया? उनका कहना था कि गेंद स्विंग होकर स्टम्प पर जा रही थी। ट्रेकिंग के फैसलों में भी काफी समय लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया में बॉल ट्रेकिंग में इतना समय नहीं लगता लेकिन यहाँ ज्यादा से लगता है। इसका इंतजार करते हुए ही बल्लेबाज चिढ़ जाता है।

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर को आउट देने का फैसला सोशल मीडिया पर भी छा गया था। हर किसी ने यही कहा कि वॉर्नर ऐसे कैसे आउट हो गए। फैन्स ने भी उनके पक्ष में ही बातें लिखी लेकिन रिव्यू में जो सामने आया, उसके आधार पर उनको मैदान छोड़कर जाना ही पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका को मैच में पांच विकेट से पराजित कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका को 209 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 215 रन बनाए और मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की यह पहली जीत रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+