World Cup 2023: रोहित शर्मा का हो सकता है ये आखिरी वर्ल्ड कप, वजह है वाजिब

World Cup 2023, Rohit Sharma: रोहित शर्मा के लिए अगला वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

World Cup 2023, Rohit Sharma: इस साल भारत में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप रोहित शर्मा का आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है। रोहित शर्मा का प्रदर्शन तीनों ही फॉर्मेट में बेहद निराशाजनक रहा है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा खिलाड़ियों पर भारतीय टीम भरोसा जता सकती है।

उम्र ने भी बढ़ाई मुश्किलें: रोहित शर्मा अभी 36 साल के हैं और ऐसे में अगला वर्ल्ड कप खेलना उनके लिए आसान नहीं होगा। रोहित शर्मा के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि रोहित की बल्लेबाजी में अब वो धार नजर नहीं आ रही है। रोहित शर्मा लगभग 16 सालों से भारतीय वनडे टीम के लिए खेल रहे हैं।

Rohit Sharma 1

साल 2007 में किया था डेब्यू: साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच के जरिए इंटरनेशनल करियर डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बना चुके हैं। वनडे में सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही है। रोहित शर्मा के लिए बतौर बल्लेबाज पिछला पांच साल कुछ खास नहीं गुजरा है।

रोहित आने वाले सालों में ले सकते हैं संन्यास: रोहित शर्मा आने वाले दो-तीन सालों में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या टी-20 की कप्तानी संभालते नजर आ चुके हैं। ऐसा संभव हो सकता है कि रोहित शर्मा अब टी-20 मैचों में कम ही नजर आए। रोहित की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

तीन बार जड़ा दोहरा शतक: रोहित शर्मा अपने वनडे करियर में तीन बार दोहरा शतक लगा चुके हैं। एक बार ऑस्ट्रेलिया तो वहीं दो बार श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने यह कारनामा कर दिखाया है। रोहित ने सबसे पहले साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 158 गेंदों पर 209 रन जड़े थे। इसके बाद साल 2014 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 173 गेंदों पर ताबड़तोड़ 264 रनों की पारी खेली थी। मोहाली में 2017 के दौरान श्रीलंका के ख़िलाफ़ 153 गेंदों पर यादगार 208 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+