World Cup 2023: कॉमेंटेटर सचिन ने बताया सबसे चर्चित वर्ल्ड कप मैच, पाकिस्तान की उड़ाई थी धज्जियां
World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच हर बार तीव्र माना जाता है। दर्शक भी इस मुकाबले का इंतजार करते हैं। सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड क्रिकेट में एक अलग ही नाम माने जाते हैं। उनके कीर्तिमान ही कुछ ऐसे हैं। तेंदुलकर ने अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच में कॉमेंट्री की।
तेंदुलकर एक गेस्ट के रूप में कॉमेंट्री बॉक्स में आए थे और वर्ल्ड कप में अपने सबसे चर्चित मैच के बारे में बताया। उन्होंने साल 2003 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले का जिक्र किया। तेंदुलकर ने कहा कि उस मैच के बारे में काफी चर्चा देखने को मिली थी।

तेंदुलकर ने बताया कि 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच की चर्चा सबसे ज्यादा की गई थी। उन्होंने बताया कि वह सबसे ज्यादा हाइप वाला मैच था जो मैंने देखा। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में हुए मैच के बारे में भी बयान दिया। उस मैच में अपनी बैटिंग को लेकर उन्होंने कुछ तकनीकी बातें की।
सचिन की बातों पर गौर किया जाए तो यह सही भी है क्योंकि उस वर्ल्ड कप के मैच से पहले और बाद में काफी बातें हुई थी। उस जमाने में मुकाबला देखने वाले लोग अब भी बात करते हैं क्योंकि तेंदुलकर ने पाकिस्तानी टीम की धज्जियां उड़ाई थी। तेंदुलकर ने शोएब अख्तर को पहले ही ओवर में 18 रन जड़े थे।
हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे। सचिन को उस मुकाबले में 98 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा था। वह अख्तर की गेंद पर ही आउट हुए थे। टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम को मैच में हराया था। फैन्स आज भी यह मैच याद करते हैं।
वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच शुरू होने से पहले टूर्नामेंट को किक स्टार्ट सचिन ने ही किया। उन्होंने ट्रॉफी को अम्पायर और रेफरी के हाथों में सौंप दिया। इसके बाद ही मुकाबला शुरू किया जा सका था।












Click it and Unblock the Notifications