Ind vs Afg: हार्दिक पंड्या ने बर्थडे पर किया कमाल, शार्दुल ठाकुर ने दिया भरपूर साथ
World Cup 2023 birthday boy Hardik Pandya: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अफगानिस्तानी बल्लेबाजों को शुरुआती ओवर में बांधे रखा। अफगानिस्तान के दोनों बल्लेबाजों ने काफी संभलकर पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाज काफी संभलकर भारतीय गेंदबाजों को खेलने का काम किया।
इब्राहिम जादरान हुए आउट: जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान को पहला झटका दिया। इब्राहिम जादरान को जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। आज यानी 11 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का 30वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने मैदान पर भारत को बड़ी सफलता दिलाने का काम किया।

पंड्या ने झटका विकेट: हार्दिक पंड्या ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा विकेट झटका। भारत को मैच में हार्दिक पंड्या ने रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज हार्दिक पंड्या की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। गुरबाज छक्का लगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बाउंड्री लाइन पर शार्दुल ठाकुर ने गजब का कैच पकड़ते हुए गुरबाज को वापस पवेलियन भेज दिया।
ठाकुर ने पकड़ा गजब का कैच: पांडे के बर्थडे पर शार्दुल ठाकुर ने कैच के रूप में उन्हें यह तोहफा दिया। हार्दिक पांड्या जन्मदिन के दिन विकेट लेने के बाद बेहद खुश नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मैदान पर इसका जश्न मनाया। भारतीय टीम की कोशिश अफगानिस्तान को जल्द से जल्द ऑल आउट करने की होगी। शार्दुल ठाकुर की जगह इस मुकाबले में खेलने वाले शार्दुल ठाकुर ने इस मुकाबले में विकेट चटकाने का काम किया।
भारत की नजरें दूसरी जीत पर: ठाकुर ने रहमत शाह को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजने का काम कि।या भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है। अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे बड़ा स्कोर नहीं बना सके। अब भारतीय स्पिनर्स की कोशिश अफगानिस्तान के बाकी बल्लेबाजों को आउट करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगज किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत दूसरा जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपने आप को बेहतर स्थिति में पहुंचाना चाहेगा।












Click it and Unblock the Notifications