'बड़ी हसीन है यार...', इरफान की अफगानी पार्टी में पहली बार बिना बुर्के के दिखीं पत्नी सफा, लोग हुए फिदा
World cup 2023: विश्वकप 2023 में अफगानी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानी प्लेयर्स ने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया है। इस टीम की तारीफ विश्व के दिग्गज भी कर रहे हैं तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान तो पूरी टीम के ही मुरीद हो गए हैं, उन्होंने तो फील्ड में राशिद खान के साथ भांगड़ा भी किया था तो वहीं अब उन्होंने अपने घर में पूरी टीम को पार्टी भी दे डाली है।

इरफान की पार्टी में मशहूर सिंगर अदनान सामी और मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी भी शामिल हुए थे। पार्टी की तस्वीरें खुद इरफान ने ही शेयर की है।
पार्टी में बिना बुर्के के दिखीं इरफान की पत्नी सफा
जिसमें एक खास बात लोगों को देखने को मिली और वो ये कि इरफान की पार्टी की तस्वीरों में उनकी पत्नी सफा भी दिखाई दीं वो भी बिना बुर्के में, जो कि लोगों के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है क्योंकि इरफान की पत्नी सफा अक्सर बुर्के में ही दिखाई देती हैं, जिसकी वजह से इरफान काफी ट्रोल भी होते रहे हैं।
पत्नी संग काफी खुश दिखे इरफान पठान
लेकिन इन तस्वीरों में इरफान अपनी पत्नी के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों ने एक ही कलर के कपड़े पहने हुए है, वायरल तस्वीरों में इरफान अपनी पत्नी के गले में हाथ डाले दिख रहे हैं। लोगों ने इस कपल की दिल खोलकर तारीफ की है। तो वहीं कुछ लोग इन्हें परफेक्ट कपल कह रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने सफा इरफान पठान को काफी हसीन बोला है।
इरफान और हरभजन अच्छे मित्र हैं
इस पार्टी में इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इरफान और हरभजन दोनों काफी अच्छे मित्र हैं। इरफान की पार्टी की तस्वीरों को अदनान सामी ने भी ट्वीट किया है।
प्यार, हंसी, कबाब, 'शोला' और काबुली पुलाव
उन्होंने लिखा है कि 'इरफान पठान के घर पर 'वीर' अफगान क्रिकेट टीम के साथ एक खूबसूरत शाम! कहानियां, प्यार, हंसी, कबाब, 'शोला' और काबुली पुलाव वो भी काफी मात्रा में थे!!' इन तस्वीरों में इरफान के बड़े भाई और क्रिकेटर युसुफ पठान और उनके पिता भाई भी नजर आ रहे हैं।
दस साल छोटी लड़की सफा से इरफान ने की है शादी
मालूम हो कि इरफान पठान ने अपने से दस साल छोटी लड़की सफा से शादी की है। इरफान ने साल 2016 में सफा से शादी मक्का में की थी। सफा का पूरा परिवार दुबई में है लेकिन वो भारत के हैदराबाद शहर की रहने वाली हैं।
शादी से पहले मॉडलिंग करती थीं सफा
सफा एक मॉडल थीं और वो इंडियन इंटरनेशनल स्कूल अल जुबैल की पढ़ी हुई हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी और इस वक्त दोनों अपनी शादी में काफी खुश हैं। दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। दोनों को शादी से एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications