World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच होगा सेमीफाइनल, भारत का किससे होगा मुकाबला?

World Cup 2023 India Semifinal: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर विराजमान साउथ अफ्रीका की टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ होगा।

एक जगह के लिए तीन टीमों में भिड़ंत: चौथे स्थान के लिए अभी तीन टीमों के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड और अफ़गानिस्तान इन तीनों टीमों में से कोई एक टीम चौथे स्थान पर आ सकती है। जिससे भारतीय टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में होगा। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में ज़बरदस्त फ़ॉर्म से गुजर रही है। लगातार आठ मुकाबले जीतने के बाद भारत टॉप पर विराजमान है।

Semifinal 1

फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी: अपने सात मैच जीतने के बाद सबसे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के बाद भी भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार तरीके से जारी है। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की थी। भारत ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड से रविवार को भिड़ने वाला है।

चौथे स्थान के लिए लड़ाई: वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए तीन टीम क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन चौथी टीम का नाम सामने आना अभी बाकी है। भारत-साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं चौथे स्थान के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को अपने आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। अगर यह दोनों ही टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाती है तो ऐसी सूरत में अफगानिस्तान की टीम को फायदा पहुंच सकता है।

न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत: साल 2019 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार कर वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। ऐसे में इस साल भी न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत से टकरा सकती है। न्यूजीलैंड की टीम अगर श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर ले और पाकिस्तान को इंग्लैंड हरा दे तो फिर ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर अपना ग्रुप लीग सफर खत्म करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+