SL vs BAN: असलंका ने शतक से लिया मैथ्यूज के आउट का बदला, श्रीलंका 279 पर ऑल आउट
SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में खेलते हुए श्रीलंका के बल्लेबाज चरित असलंका ने बेहतरीन बैटिंग की और शतक जमा दिया। श्रीलंकाई टीम पहले बैटिंग करते हुए 279 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद गेंदबाजों ने अपना काम शुरू कर दिया। कुसल परेरा 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने पर एक भागीदारी हुई। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की।

मेंडिस 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद निसंका भी 41 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। असलंका और समरविक्रमा के बीच एक अर्धशतकीय भागीदारी देखने को मिली। दोनों ने अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच समरविक्रमा भी 41 रन बनाकर आउट हुए और बाद में एक ड्रामा हुआ।
मैथ्यूज क्रीज पर आये तब देर हो गई थी। हेलमेट का स्ट्रिप टूटा होने के कारण उन्होंने नया हेलमेट मंगवाया और तभी शाकिब अल हसन की अपील पर उनको टाइम आउट दिया गया। बाद में मैथ्यूज ने हेलमेट को लेकर अपना कारण बताया लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। शाकिब ने भी नहीं सुना और आउट का निर्णय बरकरार रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ऐसे कोई बल्लेबाज आउट हुआ।
धनंजय डी सिल्वा ने क्रीज पर कुछ देर रहते हुए एक छोटी भागीदारी में असलंका का साथ निभाया लेकिन वह भी 34 रन बनाकर आउट हो गए। माहीश तीक्ष्णा भी कुछ देर तक क्रीज पर टिके, वह 22 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। असलंका क्रीज पर टिके रहे और शतक जड़ने के बाद 108 पर आउट हुए। अंत में श्रीलंकाई टीम 279 पर सिमट गई। तंजीम हसन ने 3 विकेट झटके। शाकिब और शोरिफुल को 2-2 विकेट मिले। हालांकि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर है लेकिन एक जीत के साथ टूर्नामेंट को अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications